Uncategorized
सिविल अस्पताल को मिली 5 हजार एंटीजन किट, कोरोना के मरीजों को तुरंत मिलेगा ईलाज

सिविल अस्पताल को मिली 5 हजार एंटीजन किट, कोरोना के मरीजों को तुरंत मिलेगा ईलाज
दो माह बाद सिविल अस्पताल को पांच हजार एंटीजन किट मिल गई हैं। किट मिलने के बाद अब सैंपल की संख्या दोगुना हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग 1000-1100 सैंपल प्रतिदिन ले रहा है। इनमें से 8 प्रतिशत लोग फिलहाल कोरोना के रोगी मिल रहे हैं। एंटीजन किट से दस मिनट में परिणाम मिल जाता है। सिविल अस्पताल में लैब पहले ही शुरू गई है, इसलिए आरटीपीसीआर से भी परिणाम एक दिन में मिल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉक में 500 किट आपातकाल स्थिति के लिए रिजर्व रखी है। इन किट को इमरजेंसी केस या शवों के लिए रखा गया है, क्योंकि विभाग को 5 हजार ही एंटीजन किट मिली है। जोकि 10 दिन में खत्म हो सकती हैं।
केस बढ़े, इसलिए किट जरूरी
नवंबर माह में कोरोना के केस एकाएक बढ़े हैं। अब हर रोज औसतन 50-60 केस मिल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में कोरोना का खतरा अधिक बढ़ सकता है। लोग बाजारों और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास- डॉ. वर्मा
कुछ समय पहले एंटीजन किट खत्म हो गई थी। अब मुख्यालय की ओर से किट मिल गई है। मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
source : Amar Ujala