जींद
जींद में दिनदहाड़े घर में घुस महिला को 5 जगह चाकू से गोदा; पहने हुए गहने गायब, खून से लथपथ शव मिला

जींद में दिनदहाड़े घर में घुस महिला को 5 जगह चाकू से गोदा; पहने हुए गहने गायब, खून से लथपथ शव मिला
हरियाणा के जींद जिले के उचाना के नरवाना बाईपास पर गैस एजेंसी के पीछे काॅलोनी में गुरुवार को वृद्ध महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव मकान में बेड पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लूट से जोड़कर देखा जा रहा है।
मूलत गांव कोथ हाल आबाद उचाना नरवाना बाईपास पर गैस एजेंसी के पीछे काॅलोनी में रहने वाली रोशनी (60) का शव गुरुवार शाम को अपने घर में बेड पर खून से लथपथ पाया गया। शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक रोशनी की पुत्रवधू सुशीला शाम को घर वापस लौटी। सुशीला द्वारा शोर मचाए जाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।
मृतका रोशनी ने कुछ साल पहले गैस एजेंसी के पीछे काॅलोनी में मकान बनाया था। मृतका का बेटा मंदीप दिल्ली में जॉब करता है। मृतका की पुत्रवधू सुशीला उचाना प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम को मौके पर बुला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source : Bhaskar