पानीपत
आज पानीपत में ही किसानों को रोकने की पुरी तैयारी, शहर के बाहर 300 पुलिसकर्मी डटे

आज पानीपत में ही किसानों को रोकने की पुरी तैयारी, शहर के बाहर 300 पुलिसकर्मी डटे
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के दिल्ली कूच और कर्मचारी महासंघ की ओर से वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस हो गया है। पानीपत की सभी सीमाओं को सील कर 10 नाके लगाकर 300 पुलिसकर्मियों का पहरा लगा दिया गया है। वहीं किसान नेताओं की भी तलाश की जा रही है।
वहीं, किसान यूनियन के पूर्व जिला उप प्रधान व उग्राखेड़ी के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने बताया कि पुलिसकर्मी दो दिन से घर के चक्कर लगा रहे हैं। वे शादी समारोह में गए हैं। डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने भी काल कर चाल के लिए बुलाया है। पहले उन्हें कभी किसी पुलिस अधिकारी ने चाय पर नहीं बुलाया। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वह और उनके साथी दिल्ली ने जा सके। पुलिस ने भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना, पूर्व प्रधान जयकरण कादियान और सुरेश दहिया को भी काल कर बुलाया था।

कार्यालय नहीं आए तो हड़ताल में शामिल माना जाएगा