पानीपत
पानीपत में एक देवर अपनी भाभी के साथ करता है गंदी करतूत, ससुराल वाले देते है गंदे काम में साथ

पानीपत में एक देवर अपनी भाभी के साथ करता है गंदी करतूत, ससुराल वाले देते है गंदे काम में साथ
देवर अपनी सगी भाभी पर गलत नजर रखता है। अकेला होने पर छेड़छाड़ करता है। सास-ससुर भी उसका साथ देते हैं। कई बार मारपीट कर चुका है और गुंडे प्रवृत्ति के दोस्तों को बुलाकर अवैध हथियारों से डराता है। पंचायत में गलती मानने के बाद भी आरोपी नहीं सुधरा। अब पीड़ित महिला ने अपनी व पति की जान-माल खतरा बताकर देवर, सास और ससुर के खिलाफ किला थाने में 5 धाराओं में केस दर्ज कराया है।
किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2019 में हुई थी। उनका पति बिजली की दुकान चलाता है। आरोप है कि शुरू से उनका देवर बुरी नजर रखता है। अकेला होने पर कई बार छेड़खानी कर चुका है। विरोध करने पर मारपीट करता है। सास-ससुर भी उसी का साथ देते हैं। कई बार उनके पति ने देवर की छेड़छाड़ से बचाया है। आरोप है कि एक बार देवर ने अपने गुंडे दोस्तो को बुलाकर हथियारों के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पंचायत हुई तो आरोपी ने अपनी गलती मानी और आगे से ऐसा न करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 5 दिसंबर को आरोपी ने फिर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उनके पति छुड़ाने आये तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। दोनों ने घर से भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।