City
गुड़गांव : मानेसर के कासन गांव में दिवाली की रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत 6 लोग घायल
गुड़गांव : मानेसर के कासन गांव में दिवाली की रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत 6 लोग घायल
गुरुग्राम का कासन गांव दिवाली के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। कासन गांव के पूर्व सरपंच के परिजनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक रंजिश के चलते हमला किया गया। पूर्व सरपंच गोपाल के परिवार के करीब 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में 8 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासन गांव मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ता है।
पुरानी रंजिश में किया गया हमला
मामले में पीड़ित परिवार के एक सदस्य बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बलबीर ने कहा कि मुझे गोलीबारी के बाद फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। घटना के बारे में पटौदी के एसीपी वीर सिंह ने कहा कि मानेसर के कासन गांव में देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी।
Gurugram, Haryana | 4-5 people injured in a late night firing incident in Kasan village, Manesar; case of old enmity. All injured have been hospitalized. Search on for the offenders: ACP Veer Singh, Pataudi pic.twitter.com/3LTTnlPfPQ
— ANI (@ANI) November 4, 2021
एसीपी वीर सिंह का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।