विशेष
रात में ही कुंडली आया था पंजाब का किसान, हुआ बड़े हादसे का शिकार

रात में ही कुंडली आया था पंजाब का किसान, हुआ बड़े हादसे का शिकार
कुंडली बाॅर्डर पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार इको गाड़ी ने पंजाब के किसान को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में 50 वर्षीय किसान सुरेंद्र हसनपुर खुर्द नवांशहर पंजाब निवासी व गाड़ी चालक दिल्ली निवासी राजेश (46) की मौत हो गई। सुरेंद्र के साथी अमरीक ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे आए थे।
उन्होंने ट्रैक्टर साइड में खड़ा कर दिया था। इसी बीच तेज रफ्तार इको ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी। इसके बाद इको ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में किसान व इको चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान के भांजे यश ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वहीं मृतक किसान के बेटी व बेटा है।
मेवात से महिला किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस से नाके पर बहस के बाद लाठीचार्ज
मेवात से सैकड़ों किसान महिलाओं ने दिल्ली कूच किया। शनिवार सुबह 9 बजे गांवों से दर्जनों ट्रैक्टर व गाड़ियों समेत सैकड़ों महिला किसान पैदल चल रही थीं। पुलिस ने शाहपुर नाके पर 2 घंटे हिरासत में रखा। हरियाणा पुलिस से किसानों की हाथापाई हुई। महिलाओं ने पुलिस से लाठियां छींन लीं। पुलिस ने महिलाओं पर हल्का लाठीचार्ज किया। महिला किसान 5 नाके तोड़ महिलाएं घागस से करहेडा चौक पहुंचीं।
Source : Bhaskar