पानीपत
पानीपत में पत्नी ने देह व्यापार से इंकार किया तो छत से फेंका, पति समेत चार पर केस दर्ज

पानीपत में पत्नी ने देह व्यापार से इंकार किया तो छत से फेंका, पति समेत चार पर केस दर्ज
पत्नी ने देह व्यापार करने और दहेज लाने से इंकार किया तो पति व उसके परिजनों ने महिला को छत से फेंक दिया। जिसमें वह घायल हो गई। महिला के देवर पर भी जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। इसराना थाना पुलिस ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ पांच धाराओं में केस दर्ज किया है।
इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसपर दहेज का दबाव बनाने लगे। घर बसाने के लिए उसने अपने मायके से कई बार में चार लाख रुपये ससुराल पक्ष को दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। उसपर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर मारपीट की गई। देवर ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसकी शिकायत महिला थाने में करने पर आरोपियों ने लिखित में परेशान न करने का दावा किया।
महिला ने बताया कि उसका पति पानीपत की दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। जिसकी तैयारी भी का जा चुकी है। महिला को रास्ते से हटाने के लिए उसके ससुर ने उसे छत से धक्का दिया। इसमें वह किसी तरह बच गई। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती हुई। शनिवार को महिला ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ इसराना थाने में केस दर्ज किया है।
Source : Bhaskar