पानीपत
अभी-अभी ब्रेकिंग, पानीपत में अचानक मौसम में बदलाव हल्की बूँदाबांदी ने बदला तापमान

अभी-अभी ब्रेकिंग, पानीपत में अचानक मौसम में बदलाव हल्की बूँदाबांदी ने बदला तापमान
पानीपत में बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके अलावा दिनभर बादल और धुंध छाई रही। बुधवार को बूंदाबांदी के बाद भी न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। जबकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।
कई दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद बुधवार को बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ML कीचर ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाए रहेंगे। दिनभर धुंध रहेगी और दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना है। 27 नवंबर के बाद मौसम खुलने की उम्मीद है। 27 से 30 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। रात का तापमान गिरेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण 27 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि किसान भाई 26 नवंबर के बाद गेहूं की बिजाई कर सकते हैं। गुरुवार के बाद कई दिनों तक का मौसम गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल है। बुधवार की बूंदाबांदी और गुरुवार को बूंदाबांदी से किसी फसल को नुकसान का अनुमान नहीं है।
Source : Bhaskar