पानीपत
नए केस आए 78, पानीपत में अब सिर्फ़ 1157 केस एक्टिव

पानीपत, 22 सितम्बर। सीएमओ डॉ0 संतलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिला में 78 केस पोजिटिव मिले हैं। वहीं 166 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। दो मौतें हुई जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है इनमें न्यू गीता कॉलोनी वासी 55 वर्षीय महिला है और दुर्गा कॉलोनी वासी 65 वर्षीय महिला है।
पोजिटिव केसों में एल्डिगो,यमुना एन्कलेव, मेन बाजार,मतलौडा,सेक्टर तेरह -सत्रह,मॉडल टाऊन समालखा,ईदगाह कॉलोनी,रिफाइनरी,विराट नगर,अंसल,पसीना कलां,आदर्श नगर,मस्जिद वाली गली समालखा, धूप सिंह कॉलोनी, जैन मंदिर के पास,हरिबाग कॉलोनी, शांति नगर,एनएफल, सेक्टर बारह, टीडीआई सिटी,
जवाहर नगर,सनौली रोड,हरि नगर,सुखदेव नगर,बापौली,सेक्टर ग्यारह-बारह,
गांधी कॉलोनी समालखा,इसराना,नरायणा,अटावला,सींक, कृष्णा कॉलोनी समालखा, किशनपुरा,इंदिरा विहार,राजापुर,सौंधापुर, गांजबड़,काबड़ी,इंसार बाजार,शिमला गुजरान,आर्य नगर इत्यादि से पोजिटिव रिपोर्ट मिली है।
उन्होंने बताया मंगलवार को 1045 सैम्पल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 6935 केसों में से 1157 एक्टिव और 5603 रिकवर किए गए हैं और 94 केस अब तक अन्ट्रैसेबल हैं। अभी तक 81 मौतें हो चुकी हैं।