पानीपत
पानीपत अस्पताल से फिर कोरोना संक्रमित फरार, इस बार पत्नी का हत्यारा फिरदौस भागा, मचा हड़कंप

पानीपत अस्पताल से फिर कोरोना संक्रमित फरार, इस बार पत्नी का हत्यारा फिरदौस भागा, मचा हड़कंपn
11 दिसंबर को पत्नी की हत्या करने वाला फिरदौस फरार हो गया। कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिरदौस को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल पत्नी की हत्या का आरोपित कोरोना पाजीटिव बंदी कमरे की खिड़की खोल खोलकर पाइप के सहारे नीचे उतरा और फरार हो गया। इससे ड्यूटीरत चार पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की दो टीमें आरोपित की तलाश कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के हरियानी गांव का फिरदौस अपने ही गांव की पड़ोस में रहने वाली हुसने से प्रेम करता था। पांच साल पहले दोनों ने घर से भागकर कोर्ट में शादी कर ली थी। दो साल तक उत्तर प्रदेश और दो साल तक पानीपत में इंडो फार्म के पास रहे। एक साल से ओम पहलवान कालोनी में रहते थे। साथ लगते कमरे में रहने वाली पश्चिम बंगाल की शादीशुदा महिला से फिरदौस प्रेम करने लगा। पत्नी हुसने विरोध करती थी।
11 दिसंबर की सुबह चार बजे फिरदौस ने पत्नी हुसने की गला घोंटकर हत्या कर दी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपित फिरदौस को गिरफ्तार किया। फिरदौस कोरोना पाजिटिव मिला तो उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया। गत रात्रि फिरदौस ने खिड़की खोली और जर्सी के सहारे पाइप से नीचे उतरकर भाग गया। थाना शहर प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि फिरदौस की तलाश की जा रही है।
सिविल अस्पताल से 14 दिन में दो बंदी भाग चुके हैं
सिविल अस्पताल से 14 दिन में दो बंदी फरार हो चुके हैं। आंगनबाड़ी केंद्र से सोलर बैट्री व अन्य सामान चुराने के आरोपित सौदापुर के गौरव को 25 दिन पहले सीआइए-टू ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। 25 नवंबर को जेल में गौरव की तबीयत बिगड़ गई और सिविल अस्पताल में टेस्ट कराया तो कोरोना पाजिटिव मिले। इसके बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और उसके हाथों में हथकड़ी लगा रखी थी। 30 नवंबर की रात को गौरव ने हाथों से हथकड़ी निकाली और वार्ड की पार्क की ओर लगते खिड़की खोली। पाइप के सहो नीचे उतरा और फरार हो गया। कंबल देने कमरे में गई नर्स ने गौरव नहीं मिला। पुलिसकर्मी अंदर गया और हथकड़ी पड़ी देखी।
Source : Jagran