पानीपत
ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो देसी कट्टे से खुद को गोली मारी

ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो देसी कट्टे से खुद को गोली मारी
पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह के कारण खुद की ही जान देने के प्रयास होने लगे हैं। पानीपत में ही ऐसा वाकया सामने आया है। करनाल में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। रात ढाई बजे वह पानीपत में अपनी ससुराल में आ गया था। वह बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। दरवाजा नहीं खुला तो उसने देसी कट्टी से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी व ससुराल वाले बाहर आए। उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। अब उसे रोहतक पीजीआइ ले जाया गया है। हालत गंभीर है।
मामला हरियाणा के पानीपत के सौंदापुर चौक का है। यहीं पर करनाल के रहने वाले राममेहर की ससुराल है। राममेहर करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के कलसोरा का रहने वाला है। रात ढाई बजे वह अपनी ससुराल में आ गया। उसके हाथ में देसी कट्टा था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
अस्पताल में भर्ती कराया है
असंध नाका चौकी के इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि अभी ये पता नहीं चला कि विवाद क्या था। राममेहर को पीजीआइ रोहतक ले जाया गया है। देसी कट्टे से गोली चलाई है। अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बढ़ रहे सुसाइड केस
1- सिवाह में एक किसान ने खुद को गोली मार ली थी। वह अपनी बाइक से खेत में आया था। खेत में बने कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
2- ददलाना गांव के युवक ने महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। वह जिस महिला के साथ प्रेम प्रसंग के कारण भागा था, उसी ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस वजह से उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।