यमुनानगर
खाना बनाने से मना किया तो हुआ झगड़ा, दोस्त की छाती में ईंट मार कर दी हत्या

खाना बनाने से मना किया तो हुआ झगड़ा, दोस्त की छाती में ईंट मार कर दी हत्या
यमुनानगर में खाना बनाने को लेकर दो साथियों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक ने दूसरे के छाती में ईंट मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
राजेश ने बताया कि उसका साला शत्रुघ्न सहित करीब 20 से 25 लोग बिहार के सुपौल जिला के पोपरा थाना से यमुनानगर आए थे। सभी एफसीआई के गोदाम में पल्लेदारी का काम करते हैं। रात में शत्रुघ्न खाना बना रहा था। पास में उसका साथी बिंदेसर बैठा था। खाना बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बिंदेसर ने ईंट उठाकर शत्रुघ्न की छाती पर फेंककर मार दी।
जीजा राजेश और अन्य साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। राजेश के बयान पर पुलिस ने बिंदेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या की वारदात के बाद से क्वार्टर से ज्यादातर लोग लौट गए।