पानीपत
दाे दिनाें में दाे बाल विवाह रुकवाए, 14 और 16 की मिली लड़कियां, दूल्हा-दुल्हन फरार

दाे दिनाें में दाे बाल विवाह रुकवाए, 14 और 16 की मिली लड़कियां, दूल्हा-दुल्हन फरार
जिले में महिला प्राेटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर दाे दिनाें में दाे बाल विवाह रुकवाए। एक लड़की उम्र 14 साल और दूसरी की 16 साल मिली। 16 साल की लड़की दूल्हे के साथ फरार हाे चुकी है। गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार काे देसराज काॅलाेनी में एक पिता अपनी 14 साल की लड़की की शादी कर रहा था। वहीं दूसरी ओर गुरुवार काे समालखा के राजा गार्डन में शादी थी। जब तक हम गए लड़का और लड़की नहीं मिले। लेकिन माैके पर चाचा ने बताया कि हमने शादी नहीं की। अब इसकी जांच हाेगी।
टीम पहुंची तो दूल्हा-दुल्हन नहीं मिले
रजनी ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली ताे माैके पर दाे पुलिस कर्मी समालखा के राजा गार्डन में गए ताे पता लगा कि लड़की की आयु शादी के लायक नहीं है। इसके बाद हम टीम के साथ पहुंचे ताे दूल्हा-दूल्हन माैके से फरार मिले या फिर भगा दिए गए। माैके पर मिले लड़की के चाचा ने बताया कि दाे पुलिसकर्मी आए थे, उन्हाेंने बताया कि उनकी लड़की शादी के लायक नहीं है, ताे हमने लड़की काे घर भिजवा दिया है। मूल रूप से लड़की बापाैली की रहनी वाली है, वहां के एसएचओ काे पूछा ताे पता चला कि लड़की घर नहीं पहुंची थी। बैंक्वेटहाॅल के कैमरे चेक किए ताे वाे भी बंद मिले। मालिक ने बताया कि हमने अभी दाे महीने पहले ही ये हाॅल किराए पर लिया है। बुकिंग भी एक हलवाई के नाम पर मिली। शुक्रवार काे लड़की हमारे सामने पेश हुई, उसने अपनी उम्र 16 साल बताई। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला कि शादी हुई या नहीं।
14 साल की लड़की की हो रही थी शादी
दूसरा केस देसराज काॅलाेनी का है, यहां सिर्फ 14 साल की लड़की की शादी की जा रही थी। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। लड़की की शादी शाम काे हाेनी थी और हम समय से पहुंचे। लड़की की आधार कार्ड में ही जन्म की तिथि 3.2.2006 मिली है, लेकिन परिजनाेें का कहना है कि लड़की 19 साल की है। आधार कार्ड में उम्र गलत है। हमे ये शादी करने दें नहीं ताे सारा खाना खराब हाे जाएगा। इसके बाद माहाैल काे देखते हुए लड़की पक्ष काे कार्यालय में लेकर आए। इसके बाद बाल विवाह निषेध अधिनियम धारा-13 के तहत राेक लगाने के लिए जज के सामने पेश परिजनाें काे पेश किया गया। काेर्ट ने इस पर राेक लगा दी। रेवाड़ी से आ रही बारात काे भी रुकवा दिया गया था। दस्तावेज के साथ इन्हें 1 दिसंबर काे बुलाया गया है।
Source : Bhaskar