City
स्वच्छता रैंकिंग में 11 पायदान चढ़ा शहर, प्रदेश में 9वां स्थान
स्वच्छता रैंकिंग में 11 पायदान चढ़ा शहर, प्रदेश में 9वां स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का रिजल्ट आ गया है। स्वच्छता रैंकिंग में पानीपत ने एक साल में 11 अंकों का सुधार करते हुए 185वां स्थान हासिल किया है। 2020 में 196वें स्थान पर था। एक से 10 लाख तक की आबादी वाले देश के 372 शहरों में पानीपत को 185वां स्थान मिला है। 6000 अंकों में पानीपत ने 2591.01 स्कोर हासिल किया। नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रैंकिंग में 11 अंकों का सुधार हुआ है। जहां-जहां पिछड़ गए, आगे उस पर काम करेंगे।
शहर सोनीपत से आगे करनाल से पीछे रहा
1 से 10 लाख तक की आबादी वाले देश के 372 शहरों में करनाल को 86वां स्थान मिला है। यहां पानीपत 185वें स्थान पर है। इस तरह से पानीपत करनाल से 99 स्थान पिछड़ गया। वहीं सोनीपत को 235वां स्थान मिला है। इस तरह से सोनीपत से 50 स्थान ऊपर रहा पानीपत। जींद को यहां पर 195वां स्थान मिला है। इसलिए, जींद से 10 स्थान आगे रहा पानीपत। शहरों में हरियाणा के 17 शहरों ने स्वच्छता में स्थान बनाए। जिसमें हरियाणा में पानीपत 9वें स्थान पर रहा। देश में 24वें स्थान के साथ गुड़गांव हरियाणा में सबसे ऊपर रहा।