पानीपत
इस सीजन की सबसे ठंडी बुधवार की रात, 5.1 डिग्री तक पहुंचा तापमान

इस सीजन की सबसे ठंडी बुधवार की रात, 5.1 डिग्री तक पहुंचा तापमान
कड़ाके की ठंड ने अपने पूरी तरह से पैर पसार लिए हैं। बुधवार की रात इस सीजन की अबतक सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज पर पहुंच गया है। वहीं, दिन के तापमान भी 14 डिग्री के पास आकर स्थिर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अलगे 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। पिछले साल की तरफ इस बार भी दिसंबर की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिसंबर की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहे लेकिन माह के मध्य में ठिठुरन बढ़ गई है। दिनभर लोग अलाव तापते रहे।
- 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाओं का चलना जारी है। इन हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
- गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 14.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। धूप खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे वह बेअसर रही।
- आगे क्या: मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
Source : Bhaskar