करनाल
दूल्हे ने मंगी Creta गाड़ी, लड़की वाले राह देखते रहे पर नहीं आयी बारात – ऐसे लोगों को क्या सज़ा

करनाल में सोमवार को दहेज के लिए रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में क्रेटा कार की डिमांड की थी। जैसे-तैसे लड़की वालों कार देने का फैसला भी कर लिया। मंडप भी सजा लिया और बेटी को दुल्हन भी बना दिया, लेकिन फिर सारे अरमान धरे रह गए। कारण, बारात नहीं आई। फिलहाल लड़की वालों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
हिना की शादी का कार्ड।
मामला करनाल के हनुमान नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां की हिना नाम की लड़की का रिश्ता विकास नगर के युवक के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख 20 दिसंबर तय हुई थी। लड़की वालों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी। निर्धारित वक्त पर बारात का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन बारात नहीं आई।
पुलिस को दी शिकायत के बारे में बात करते हिना के परिजन और रिश्तेदार।
आरोप है कि ऐन वक्त पर दूल्हा शादी से मुकर गया। दहेज की मांग को लेकर लड़के वालों ने बारात लेकर आने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि दूल्हे वालों ने बड़ी गाड़ी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने छोटी गाड़ी देने की तैयारी कर रखी। इसी को लेकर उन्होंने बारात नहीं लाई और शादी की तैयारी और सारा सामान भी तैयार करवा दिया। फिलहाल लड़की वालों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दहेज मांगने के लिए दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।