गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में 13 सरकारी डाक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार्जशीट के आदेश

खेल व युवा: Health Department Haryana : स्वास्थ्य महानिदेशक की तरफ से विभाग में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 04:04 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में 13 सरकारी डाक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार्जशीट के आदेश
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में 13 सरकारी डाक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार्जशीट के आदेश।
  • खेल व युवा: Health Department Haryana : स्वास्थ्य महानिदेशक की तरफ से विभाग में लापरवाही के मामले में।
  • अचानक ही महानिदेशक द्वारा लिए गए एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Health Department Haryana : स्वास्थ्य महानिदेशक की तरफ से विभाग में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जहां पर सीनियर चिकित्सा अधिकारी सहित 13 डाक्टरों पर इसकी गाज गिराई है।

अचानक ही महानिदेशक द्वारा लिए गए एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक विफलता के चलते सोनीपत के 13 सरकारी डॉक्टरों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं।

मामले का पूरा विवरण

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से हरियाणा सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम-8 के तहत इन सभी चिकित्सकों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें तत्कालीन सिविल सर्जन, डीएमएस, दो डिप्टी सिविल सर्जन, दो एसएमओ भी शामिल हैं।

डाक्टरों को चार्टशीट करने की सूचना मिलते ही हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में वीरवार को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर काली पट्टी बांधकर रोष जताएंगे और सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं सांकेतिक रूप से बंद रखेंगे।

गहन निरीक्षण के दौरान मिली थी लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से 29 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सार्थक टीम ने सोनीपत के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का गहन निरीक्षण किया था।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इस दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां पाई गई थीं। रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इसे प्रशासनिक और पर्यवेक्षणीय विफलता मानते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाने का फैसला लिया है।

ओपीडी बंद रहने से मरीजों को होगी परेशानी एचसीएमएसए ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 13 चिकित्सकों को गलत तरीके से नियम-8 के तहत चार्जशीट की तैयारी की जा रही है। एचसीएमएसए प्रधान डॉक्टर प्रवीन ने कहा कि इसके विरोध में वीरवार को सोनीपत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उपमंडल नागरिक अस्पताल (एसडीसीएच) और जिला नागरिक अस्पताल में सभी मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन काली पट्टी लगाकर काम करेंगे।

सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी बंद रहने से इलाज के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन 2 घंटों में अस्पताल में करीब 1 हजार लोग जांच को आते हैं।

हालांकि, एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान सभी आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहेंगी। सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता ने बताया कि मरीजों को परेशानी न हो इसके - लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

इन डाक्टरों को चार्टशीट करने के दिए निर्देश डॉ. ज्योत्सना, तत्कालीन सिविल सर्जन, सोनीपत। डॉ. गिन्नी लांबा, डीएमएस, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत।

डॉ. योगेश गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, सोनीपत। डॉ. तरुण यादव, डिप्टी सिविल सर्जन, सोनीपत।

डॉ. जितेंद्र, एसएमओ, यूएचसी कालूपुर। डॉ. जितेंद्र, एसएमओ, सीएचसी, खरखौदा।

डॉ. भानु शर्मा, तत्कालीन मेडिकल ऑफिसर एवं ब्लड बैंक इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत। डॉ. सुदेश, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी दुभेटा, सोनीपत डॉ. मीनाक्षी, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी, भटगांव।

डॉ. आदित्य, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी मदीना। डॉ. मोहित, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी बिधलान।

डॉ. स्वाति सिंह, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी मोहाना। डॉ. पूजा, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी सिसाना।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में 13 सरकारी डाक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार्जशीट के आदेश | पानीपत लाइव - Panipat Live