मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा को मिलेगा 67 KM का नया फोरलेन, 3 राज्यों को जोड़ेगा, 21 गांवों की जमीन चिन्हित

टेक्सटाइल व व्यापार: Haryana new Fourlane Highway : हरियाणा में रोड कनेक्टिविटी और बेहतर होती जा रही है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 04:00 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा को मिलेगा 67 KM का नया फोरलेन, 3 राज्यों को जोड़ेगा, 21 गांवों की जमीन चिन्हित
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा को मिलेगा 67 KM का नया फोरलेन, 3 राज्यों को जोड़ेगा, 21 गांवों की जमीन चिन्हित।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: Haryana new Fourlane Highway : हरियाणा में रोड कनेक्टिविटी और बेहतर होती जा रही है।
  • कई जिलों को जोड़ने वाले फोरलेन के काम प्रस्तावित हैं।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: Haryana new Fourlane Highway : हरियाणा में रोड कनेक्टिविटी और बेहतर होती जा रही है। एक्सप्रेसवे से लेकर नेशनल हाईवे और दो जिलों के आपस में जोड़ने वाले स्टेट हाईवे निर्माण के काम चल रहे हैं।

कई जिलों को जोड़ने वाले फोरलेन के काम प्रस्तावित हैं। इसी कड़ी में चरखी दादरी से झज्जर तक प्रस्तावित फोरलेन हाईवे को लेकर राजस्व विभाग ने करीब 21 गांवों की जमीन चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंप दी है।

मामले का पूरा विवरण

प्रशासन की ओर से जमीन पर नेशनल हाईवे एक्ट की धारा-3 लागू कर दी गई है। इसके बाद चिह्नित जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा।

इस फोरलेन के निर्माण से दादरी और झज्जर के बीच आवागमन आसान होने के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित हाईवे की लंबाई करीब 67 किलोमीटर होगी।

इसके निर्माण पर लगभग 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 21 गांवों की जमीन का रिकॉर्ड तैयार, मालिकों की सूची भी सौंपी जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग ने सर्वे के बाद फोरलेन के लिए आवश्यक जमीन चिह्नित की है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

करीब 21 गांवों में निकलने वाले हाईवे के रास्ते में आने वाली जमीन के मालिकों की सूची तैयार कर एनएचएआई को भेज दी गई है। इसके साथ ही जमीन से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध करवाया गया है।

धारा-3 लागू होने के बाद चिह्नित जमीन पर नए निर्माण और अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। इससे परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जमीन के मालिकों को मिलने वाले मुआवजे की राशि निर्धारित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। गांवों के बाहर से निकलेगा फोरलेन, जाम से मिलेगी राहत मौजूदा सड़क मार्ग पर कई गांवों के बीच से वाहनों की आवाजाही होती है।

इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। प्रस्तावित फोरलेन को गांवों के बाहर से निकालने की योजना है, ताकि भारी वाहनों को आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करना पड़े।

परियोजना के तहत मोरवाला, अचीना, बिरही कलां और अटेला सहित कई गांवों के बाहर से बाईपास बनाया जाएगा। इससे गांवों के अंदर से गुजरने वाले यातायात का दबाव कम होगा और वाहन चालकों को सुगम सफर मिल सकेगा।

तीन राज्यों को जोड़ेगा 67 किलोमीटर लंबा फोरलेन एनएच-334बी उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर राजस्थान के खेतड़ी तक जाता है। प्रस्तावित फोरलेन इस हाईवे की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा।

इसके जरिए हरियाणा के इस क्षेत्र को दूसरे राज्यों के साथ बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। फोरलेन बनने से व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि एनएचएआई की ओर से राजस्व विभाग के माध्यम से जमीन का रिकॉर्ड और मालिकों की सूची उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। करीब 21 गांवों की जमीन का रिकॉर्ड तैयार करके भेजा जा चुका है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा को मिलेगा 67 KM का नया फोरलेन, 3 राज्यों को जोड़ेगा, 21 गांवों की जमीन चिन्हित | पानीपत लाइव - Panipat Live