मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

साध्वी कंचननाथ की माता महंत राजनाथ का निधन, गमगीन माहौल में दी समाधि

हरियाणा: Kanchan Nath : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव भाणा ब्राह्माण में 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की 48 वर्षीय महंत राजनाथ का रविवार।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 03:30 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
साध्वी कंचननाथ की माता महंत राजनाथ का निधन, गमगीन माहौल में दी समाधि
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • साध्वी कंचननाथ की माता महंत राजनाथ का निधन, गमगीन माहौल में दी समाधि।
  • हरियाणा: Kanchan Nath : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव भाणा ब्राह्माण में 108 शिवलिंग।
  • नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Kanchan Nath : हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव भाणा ब्राह्माण में 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की 48 वर्षीय महंत राजनाथ का रविवार सुबह हृदयघात होने से निधन हो गया।

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

मामले का पूरा विवरण

साध्वी कंचन नाथ ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को उसकी गुरु मां महंत राजनाथ आराम से सोई थी। रविवार अल सुबह चार बजे राजनाथ ने बाथरूम जाने की बात कही थी।

बाथरूम जाने के बाद राजनाथ ने उसको कहा कि उसके छाती में दर्द है, जिसके बाद वह पसीना-पसीना हो गई। राजनाथ की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव में डाक्टरों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि छाती में दर्द होने पर उनके पास कोई इंजेक्शन नहीं है।

इसके बाद कंचन नाथ सेवादारों की मदद से टोहाना लेकर गई। जहां डाक्टरों ने कहा कि उनके बस की बात नहीं है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके बाद नरवाना नागरिक अस्पताल लेकर आए, तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महंत राजनाथ की मौत होने पर साधु-संत नागरिक अस्पताल पहुंचे और कंचन नाथ को दिलासा दिया।

वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पीए जसबीर नैन व मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल ने भी अस्पताल में पहुंच कर जानकारी ली और उनको दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी। दोपहर बाद गांव भाणा ब्राह्माण के डेरे में महंत राजनाथ को समाधि दे दी गई।

15 दिन पहले सेवादार ने महंत राजनाथ को मारी थी सिर में चोटें महंत राजनाथ को करीब 15 दिन पहले डेरे में सेवादार मध्यप्रदेश निवासी राहुल ने सिर में चोटें मारी थी। इसके बाद वह लाखों रुपये की नकदी, कीमती आभूषण व कार सहित फरार हो गया।

महंत राजनाथ का अग्रोहा मेडिकल में इलाज चला था, जिसके बाद वह स्वस्थ होकर डेरा पर लौट आई थी। महंत राजनाथ ने कंचन नाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

राजनाथ की मौत होने पर महंत कंचन नाथ बार-बार बेहोश हो रही थी और उसका रो-रोकर बुरा हाल था। महंत राजनाथ की मौत होने पर अनुयायियों में शोक की लहर है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
साध्वी कंचननाथ की माता महंत राजनाथ का निधन, गमगीन माहौल में दी समाधि | पानीपत लाइव - Panipat Live