खेल व युवा: लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर चर्चा में आई हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली अक्षित जैन कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी हैं। फॉक्सवैगन में लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर अक्षिता ने अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है।
Akshita Jain: आज के दौर में जहां एक तरफ लोग सुख-चैन और विलासिता का जीवन जीने के लिए दिन रात पैसे कमाने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर सन्यासी जीवन भी धारण कर रहे हैं।
मामले का पूरा विवरण
ऐसी ही एक कहानी हरियाणा प्रदेश से सामने आई है। हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले की रहने वाली अक्षिता जैन ने लाखों रुपए के पैकेज को छोड़कर अब सन्यासी जीवन जीने का फैसला लिया है।
अक्षिता गुरुग्राम में इंटरनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में 50 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही थी। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर अब अक्षिता ने जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है।
अक्षित अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ बनेगी जैन समाज में साध्वी इंटरनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में लाखों रुपए का पैकेज छोड़कर अक्षिता ने अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणि के साथ जैन समाज में साध्वी बनने का फैसला लिया है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
अक्षित जैन अपनी मां के साथ अब सांसारिक जीवन त्याग कर सन्यासी जीवन ग्रहण करेंगी। बता दें कि अक्षिता की मां शिरोमणि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हो चुकी हैं।
जैन समाज में दीक्षा लेने से पहले अक्षिता और उनकी मां शिरोमणि का आज राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में वरघोड़ा निकाला जाएगा। अक्षित जैन और उनकी मां दोनों पंजाबी हिंदू परिवार से आती हैं और अब जैन समाज का हिस्सा बनेंगी।
अक्षिता कर चुकी हैं मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन और फीएट जैसी इंटरनेशनल कंपनियों में काम अक्षिता ने जैन साध्वी बनने के फैसले को लेकर कहा कि उन्होंने काम के दौरान कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों से सूक्ष्म जीवों की वीराधना को महसूस किया।
उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर स्थापित करने हेतु बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई के दौरान सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इन सब चीजों से जीवों को होने वाले नुकसान को देखकर उन्होंने जैन समाज में सन्यासी जीवन बिताने का फैसला लिया है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।
जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।
जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




