मंगलवार, 17 नवंबर 2026
बापौली व सनौलीपानीपत ब्रेकिंग

फिल्मी अंदाज में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट से कार को घेरा: फिर बरसाए रॉड-गंडासी और डंडे, 12 नामजद पर केस दर्ज

बापौली व सनौली: पानीपत के गांव शहरमालपुर में छोटी सी कहासुनी के बाद करीब कई युवकों के एक गुट ने फिल्मी अंदाज में तीन युवकों की कार को घेरकर हमला कर दिया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 04:43 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
फिल्मी अंदाज में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट से कार को घेरा:  फिर बरसाए रॉड-गंडासी और डंडे, 12 नामजद पर केस दर्ज
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • फिल्मी अंदाज में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट से कार को घेरा: फिर बरसाए रॉड-गंडासी और डंडे, 12 नामजद पर केस दर्ज।
  • बापौली व सनौली: पानीपत के गांव शहरमालपुर में छोटी सी कहासुनी के बाद करीब कई युवकों के एक गुट ने फिल्मी।
  • हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • बापौली व सनौली से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

बापौली व सनौली: पानीपत के गांव शहरमालपुर में छोटी सी कहासुनी के बाद करीब कई युवकों के एक गुट ने फिल्मी अंदाज में तीन युवकों की कार को घेरकर हमला कर दिया। काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 16-17 युवकों ने पहले लाल रंग की स्विफ्ट कार के आगे अ इसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे युवकों ने लोहे की रॉड, गंडासी, डंडे और सूंए से हमला कर दिया।

हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना बापौली पुलिस ने 12 नामजद समेत 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले का पूरा विवरण

आरोपियों की उम्र 22 से 28 साल के बीच बताई गई है। शहरमालपुर निवासी अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने मामा के लड़के आशीष और गांव के ऐतिक के साथ लाल रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर खेत जा रहा था।

गांव के सरकारी स्कूल के पास गढ़ी-छाज्जू मोड़ पर पहुंचते ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों गाड़ियों को आगे अड़ाकर रास्ता रोक दिया गया।

इसके बाद उनमें से उतरे युवकों ने हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि राजेश उर्फ पड़ता ने लोहे की रॉड और सचिन उर्फ शैट्टी ने गंडासी से अमनदीप के सिर पर वार किया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

अमन ने डंडे और विशाल ने सूंए से हमला किया, जबकि हिमांशु ने बिंडे से उसकी कमर पर चोट मारी। इसके बाद अन्य युवकों ने भी डंडों और बिंडों से उसकी पिटाई की।

हमलावरों ने कार में सवार आशीष और ऐतिक को भी पीटा। इसी दौरान शोर सुनकर अमनदीप का चचेरा भाई कार्तिक मौके पर पहुंचा तो आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने अमनदीप की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सचिन उर्फ शैट्टी, राजेश उर्फ पड़ता समेत 12 नामजद और 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
फिल्मी अंदाज में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट से कार को घेरा: फिर बरसाए रॉड-गंडासी और डंडे, 12 नामजद पर केस दर्ज | पानीपत लाइव - Panipat Live