मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

जींद-सोनीपत, रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी ट्रेन

पानीपत शहर: Jind Sonipat Train speed : रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत रेलवे ट्रैक और रोहतक से पानीपत रेलवे ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की स्पीड।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 04:30 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
जींद-सोनीपत, रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी ट्रेन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • जींद-सोनीपत, रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी ट्रेन।
  • पानीपत शहर: Jind Sonipat Train speed : रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
  • इन दोनों रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती नजर आएंगी।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: Jind Sonipat Train speed : रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत रेलवे ट्रैक और रोहतक से पानीपत रेलवे ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ने वाली है।

इन दोनों रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे की ओर से सोनीपत से पांडू पिंडारा तक रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

मामले का पूरा विवरण

दिल्ली मंडल ने इसके लिए 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा था। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह अनुमति सोनीपत और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन को छोड़कर बीच के विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड के लिए दी गई है। पांडू पिंडारा जींद के पास स्थित है, इसलिए इस फैसले का लाभ जींद रेलमार्ग पर भी मिलेगा।

जींद से सोनीपत रूट पर चार ट्रेन चलती हैं, जिसमें हाइड्रोजन ट्रेन भी शामिल है। जींद से सुबह छह बजकर 15 मिनट पर पहली ट्रेन चलती है, जो सुबह लगभग पौने नौ बजे तक सोनीपत पहुंचती है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके अलावा सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद से हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत जाती है, जो नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा साढ़े 10 बजे जाने वाली ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और दोपहर साढ़े 12 बजे जाने वाली ट्रेन ढाई बजे तक सोनीपत पहुंचती है।

ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाने के लिए रेलवे को ट्रैक, पुल, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर और सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है। रेलवे ने भी गति बढ़ाने के साथ इन सभी व्यवस्थाओं से जुड़े सुरक्षा प्रमाणपत्रों की शर्तों का पालन अनिवार्य किया है।

दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी ने बताया कि सोनीपत-जींद रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है। वहीं, रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए सिग्नल सिस्टम का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हो चुका है।

जल्द ही 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़नी शुरु हो जाएंगी। इस फैसले से न केवल मौजूदा रेल सेवाओं को गति मिलेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
जींद-सोनीपत, रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर 110 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेंगी ट्रेन | पानीपत लाइव - Panipat Live