सोमवार, 23 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, फ्री में कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन

हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक यात्रा का एक और अवसर मिलने जा रहा है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 03:19 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, फ्री में कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, फ्री में कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन।
  • हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक यात्रा का एक और अवसर मिलने जा रहा है।
  • इसके लिए दिसंबर या जनवरी में विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana news : हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक यात्रा का एक और अवसर मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार अब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाने की तैयारी में है।

इसके लिए दिसंबर या जनवरी में विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए सरकार जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू करेगी।

मामले का पूरा विवरण

योजना को लेकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रा की तारीख और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी पोर्टल शुरू होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

60 साल की उम्र पूरी करने वाले बुजुर्ग उठा सकेंगे लाभ मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए श्रद्धालु की उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी जरूरी है। इसके अलावा आवेदक के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले बुजुर्ग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान मिलेगी पर्यटक किट सरकार की ओर से इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

रेल सफर के दौरान प्रत्येक यात्री को पर्यटक किट उपलब्ध करवाई जाएगी। वाराणसी पहुंचने पर श्रद्धालुओं को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की व्यवस्था रहेगी।

अयोध्या और नांदेड़ की यात्रा भी करा चुकी है सरकार हरियाणा सरकार इससे पहले भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्गों को धार्मिक यात्राएं करवा चुकी है। इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब के दर्शन करवाए गए थे।

अब वाराणसी को इस योजना से जोड़ने की तैयारी है। पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र बुजुर्ग श्रद्धालु आवेदन कर सकेंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, फ्री में कर सकेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन | पानीपत लाइव - Panipat Live