सोमवार, 23 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के 9 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन

हरियाणा: हरियाणा की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 9 तहसीलदारों को सरकार ने पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी यानी डीआरओ बना दिया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:49 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के 9 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के 9 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन।
  • हरियाणा: हरियाणा की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 9 तहसीलदारों को सरकार ने पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी।
  • इसको लेकर वित्त आयुक्त राजस्व एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: हरियाणा की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 9 तहसीलदारों को सरकार ने पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी यानी डीआरओ बना दिया है। जिला स्तरीय अधिकारी बनने के बाद जहां ओहदा बढ़ा है, वहीं अब अब इनको पे मैट्रिक्स के लेवल-11 का वेतनमान मिलने लगेगा।

इसको लेकर वित्त आयुक्त राजस्व एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। एसीएस की ओर से जारी आदेशों के तहत नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार को पदोन्नति दी गई है।

मामले का पूरा विवरण

एक साल चलेगा प्रोबेशन पीरियड पदोन्नति पाने वाले इन अधिकारियों का एक साल तक प्रोबेशन पीरियड चलेगा। इसको लेकर एसीएस के आदेश में साफ कहा गया है कि इन सभी तहसीलदारों को फिलहाल अस्थाई आधार पर पदोन्नती दी गई है।

इसके तहत एक साल के प्रोबेशन पीरियड चलेगा। चंडीगढ़ मुख्यालय में करेंगे ज्वाइन इन अधिकारियों को अब चंडीगढ़ मुख्यालय में ज्वाइन करना होगा।

चूंकि अब यह तहसीलदार से जिला राजस्व अधिकारी बने हैं, तो जिला स्तर पर राजस्व विभाग के सभी कार्यों की निगरानी करनी होगी। ऐसे में इनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

साथ ही जिला भर की तहसीलों की निगरानी भी करनी होगी। ऐसे में यह पद काफी महत्वपूर्ण होता है।

इतना ही नहीं प्रशासनिक कार्यों के साथ जिला राजस्व अधिकारी को न्यायिक शक्तियां भी होती है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के 9 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन | पानीपत लाइव - Panipat Live