पानीपत शहर: - देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 शुरू, -विद्यार्थियों से मांगे शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के सुझावसंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में सोमवार को रिफॉर्म उत्सव 2026 युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित भारत के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र जागलान ने कहा कि युवा किसी भी संस्थान और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मामले का पूरा विवरण
विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों से व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की समस्याओं, शैक्षणिक आवश्यकताओं और व्यवस्थागत चुनौतियों को लेकर खुलकर अपने विचार साझा करने का आह्वान किया।
प्राचार्य ने सात दिवसीय अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से न केवल महाविद्यालय का विकास होगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. सुमित्रा विज, डॉ. बृजेश बराड़, डॉ. रीना, डॉ. सुमन, डॉ. अमित, वंदना, ममता कंबोज और तकदीर सिंह मौजूद रहे।




