पानीपत शहर: 90 रुपये का पैकेट मेडिकल स्टोर पर 120 रुपये में खरीदने को मजबूर परिजनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। अस्पताल की अमृत फार्मेसी में डाइपर का स्टॉक महज दो दिन में खत्म हो गया।
यहां डाइपर का पैकेट 90 रुपये में मिलता है, जबकि बाहर मेडिकल स्टोर से यही पैकेट 120 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं।
मामले का पूरा विवरण
इनमें कुछ बच्चों को बीमारी की गंभीरता के चलते भर्ती भी करना पड़ रहा है। लेबर वार्ड और अन्य वार्डों में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को भी जरूरी सामान के लिए बाहर के मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
सुताना निवासी रमेश ने बताया कि उनके बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अब तक अमृत फार्मेसी से डाइपर खरीद रहे थे, लेकिन सोमवार को वहां स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें बाहर से 120 रुपये में पैकेट खरीदना पड़ा।
अस्पताल के सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अमृत फार्मेसी में डाइपर की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल स्टॉक खत्म हो गया है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
दोबारा आपूर्ति के लिए मांग भेज दी गई है। इनसेटसोमवार को ओपीडी में पहुंचे 1426 मरीजमौसम में बदलाव के कारण अस्पताल की ओपीडी में खांसी-जुकाम, बुखार और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
रविवार को ओपीडी बंद रहने के बाद सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान 473 नए मरीज और 953 फॉलोअप मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
मंगलवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी।




