खेल व युवा: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवाली पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 60% से 63% किया गया था।
आज अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हेतू लेटर जारी कर दिया गया है। IAS, IFS और IPS अधिकारियों को मिलेगा अब 63% महंगाई भत्ता हरियाणा सरकार द्वारा आज IAS, IPS व IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि के बाद प्रदेश में ड्यूटी कर रहे IAS, IPS व IFS अधिकारियों को अब 60% की जगह 63% महंगाई भत्ता मिलेगा।
मामले का पूरा विवरण
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के तहत ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को मिलने वाले 63% डीए की गणना सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय पे मैट्रिक्स (7th Pay Commission) में संबंधित स्तर के मूल वेतन के आधार पर लागु होगी।
विशेष तनख्वाह या अन्य किसी तरह का वेतन इसमें शामिल नहीं होगा। 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी महंगाई भत्ते की नई दरें हरियाणा सरकार द्वारा IAS, IPS व IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में की गई तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा।
यानी इन अधिकारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार अधिकारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर महीने की तनख्वाह के साथ दिया जाएगा, वहीं 4 महीने के एरियर का भुगतान जनवरी 2027 में किया जाएगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।
यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




