पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में एसडी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चौधरी देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह की एमए राजनीति की छात्रा मोनी ने चित्रकला में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर कॉलेज इंचार्ज डॉक्टर सुमनलता ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए सहयोग देने के लिए वो हमेशा तत्पर हैं। छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
मामले का पूरा विवरण
इस उपलब्धि में कल्चरल इंचार्ज प्रोफेसर उर्मिला और सहयोगी प्रोफेसर प्रियंका का बहुमूल्य योगदान रहा।




