सोमवार, 23 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: 25 से पानीपत के छह स्थानों पर लगेंगे निःशुल्क मापतौल शिविर

समालखा: पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण मिलेंगे मुफ्तमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
23 नवंबर 2026 को 01:50 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: 25 से पानीपत के छह स्थानों पर लगेंगे निःशुल्क मापतौल शिविर
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: 25 से पानीपत के छह स्थानों पर लगेंगे निःशुल्क मापतौल शिविर।
  • समालखा: पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग सहित अन्य।
  • उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एलिम्को के सहयोग से 25।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण मिलेंगे मुफ्तमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने विशेष पहल की है।

उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एलिम्को के सहयोग से 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिले के छह स्थानों पर निशुल्क मापतौल एवं मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मामले का पूरा विवरण

इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों की शारीरिक जरूरत के अनुसार बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम अंग, बैसाखी और छड़ी आदि के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने शिविरों का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

इसके तहत 25 नवंबर को बीडीपीओ कार्यालय समालखा, 26 को बापौली, 27 को सनौली, 28 को मतलौडा और 30 नवंबर को इसराना में शिविर लगेंगे। वहीं, 1 दिसंबर को रेडक्रॉस भवन पानीपत में नगर निगम क्षेत्र व पूर्व में छूटे हुए पात्र दिव्यांगजनों का मूल्यांकन होगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, फैमिली आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी रेडक्रॉस कर्मचारी सुनील कुमार (9354566668), अमित कुमार (9588185866) या शिविर प्रभारी लाल चंद (8295539066) से संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: 25 से पानीपत के छह स्थानों पर लगेंगे निःशुल्क मापतौल शिविर | पानीपत लाइव - Panipat Live