हरियाणा: Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दे की उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने पंचकूला मुख्यालय में तैनात अंडर सेक्रेटरी मोहित भटनागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निगम के प्रबंध निदेशक की सक्षम स्वीकृति के बाद बुधवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, मोहित भटनागर अंडर सेक्रेटरी (जीए) के पद पर कार्यरत थे।
मामले का पूरा विवरण
निलंबन ( Suspend) अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन, कैथल निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
Haryana News मोहित भटनागर का नाम सितंबर 2026 में करनाल के अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर की आत्महत्या रे दौरान भी चर्चा में आया था। निगम के निलंबन ( Suspend) आदेश में इस मामले को कार्रवाई का आधार नहीं बताया गया है।




