गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: देवउठनी एकादशी आज, चार माह बाद योग निंद्रा से उठेंगे विष्णु भगवान

पानीपत शहर: इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर को मनाई जाएगी और तुलसी विवाह का आयोजन शनिवार 21 नवंबर को किया जाएगा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 10:20 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: देवउठनी एकादशी आज, चार माह बाद योग निंद्रा से उठेंगे विष्णु भगवान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: देवउठनी एकादशी आज, चार माह बाद योग निंद्रा से उठेंगे विष्णु भगवान।
  • पानीपत शहर: इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर को मनाई जाएगी और तुलसी विवाह का आयोजन शनिवार 21।
  • शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास खत्म हो जाएंगे।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर को मनाई जाएगी और तुलसी विवाह का आयोजन शनिवार 21 नवंबर को किया जाएगा। तुलसी विवाह के साथ ही शनिवार से शादी, गृह प्रवेश, नई दुकान और वाहन खरीदने जैसे मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास खत्म हो जाएंगे। ये जानकारी प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने दी।

मामले का पूरा विवरण

उन्होेंने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर चार माह के बाद विष्णु भगवान निंद्रा से उठते हैं और इसी दिन से चार माह से रोक लगे शुभ कार्य शुरू होते हैं। शुक्रवार को एकादशी सुबह 07:15 से शुरू होकर शनिवार को सुबह 06:31 तक रहेगी लेकिन तुलसी विवाह उदयातिथि के अनुसार शनिवार को होगा और इसी दिन से मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

देवउठनी एकादशी पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो शुभ माने जाते हैं। नवंबर और दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त नवंबर माह में शुभ मुहूर्त 21, 24, 25 और 26 को हैं।

इसके बाद दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त 02, 03, 04, 05, 06, 11 और 12 को है। उसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

खरमास में भी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए 12 दिसंबर के बाद मकर संक्रांति से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: देवउठनी एकादशी आज, चार माह बाद योग निंद्रा से उठेंगे विष्णु भगवान | पानीपत लाइव - Panipat Live