गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: 1971 भारत-पाक युद्ध के बलिदानी सिपाही को दी श्रद्धांजलि

पानीपत शहर: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से वीरवार को आसन गांव स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 10:12 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: 1971 भारत-पाक युद्ध के बलिदानी सिपाही को दी श्रद्धांजलि
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: 1971 भारत-पाक युद्ध के बलिदानी सिपाही को दी श्रद्धांजलि।
  • पानीपत शहर: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से वीरवार को आसन गांव स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम का।
  • इस दौरान पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों, बलिदानी के परिजनों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से वीरवार को आसन गांव स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में बलिदान देने वाले सिपाही गोवर्धन काे नमन किया गया।

इस दौरान पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों, बलिदानी के परिजनों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजवीर शर्मा ने बलिदानी सिपाही गोवर्धन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके शौर्य और देश के प्रति समर्पण की जानकारी दी।

मामले का पूरा विवरण

उन्होंने गांव के सरपंच से राजकीय स्कूल का नाम बलिदानी सिपाही गोवर्धन के नाम पर रखने का आग्रह किया। राजवीर शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से जिले के बलिदानियों के घर और गांवों में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने की परंपरा शुरू की गई है।

संगठन भविष्य में भी इसी तरह वीर शहीदों को सम्मान देता रहेगा। इस मौके पर कैप्टन जयभगवान, फ्लाइंग ऑफिसर वेद शर्मा, सूबेदार राजकुमार, हवलदार वेद सिंह, सत्यवान व चंदन मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: 1971 भारत-पाक युद्ध के बलिदानी सिपाही को दी श्रद्धांजलि | पानीपत लाइव - Panipat Live