गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर रखा सामान

पानीपत शहर: शहर में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से वीरवार को माता पुली रोड और गुलाटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 10:16 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर रखा सामान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर रखा सामान।
  • पानीपत शहर: शहर में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से वीरवार को माता पुली रोड।
  • इतना ही नहीं, कई दुकानदारों ने अपने बोर्ड भी सड़क पर रख दिए।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: शहर में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से वीरवार को माता पुली रोड और गुलाटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को हटवाया, लेकिन कर्मचारियों के जाते ही दुकानदारों ने दोबारा सड़क पर सामान लगा लिया।

इतना ही नहीं, कई दुकानदारों ने अपने बोर्ड भी सड़क पर रख दिए। माता पुली रोड और गुलाटी रोड पर दुकानदारों की ओर से सड़क पर करीब दस-दस फुट तक सामान फैलाकर रखा जा रहा है।

मामले का पूरा विवरण

इसके चलते दोनों मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, कुछ पहुंच वाले दुकानदारों ने तो नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्राली में लोड किया गया सामान भी कर्मचारियों के सामने ही वापस उतार लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई केवल कुछ समय तक ही सीमित रह जाती है।

संवादअतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा : सचिवनगर परिषद सचिव प्रिंस ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर रखा सामान | पानीपत लाइव - Panipat Live