खेल व युवा: Haryana Electric Bus Depot : हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के लिए नए बस स्टैंड स्थापित किए जा रहे है। इन इलेक्ट्रिक बस डिपो पर सौर ऊर्जा से लेकर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
हरियाणा सरकार ने प्रदूषण कम करने की दिशा में गुरुग्राम सेक्टर-48 में आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से 7.07 एकड़ में करीब 17 करोड़ रुपये से विकसित इस डिपो में एक साथ 120 इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग, चार्जिंग और रखरखाव की सुविधा उपलब्ध होगी।
मामले का पूरा विवरण
डिपो में 24 चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था होगी। इससे इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ उनकी नियमित चार्जिंग और मरम्मत में भी आसानी होगी।
खास बात यह है कि डिपो को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 16 किलोवाट पीक क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है। बसों की धुलाई के बाद निकलने वाले पानी के उपचार और दोबारा उपयोग के लिए प्रतिदिन 12 किलोलीटर क्षमता का एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है।
इसके साथ वर्षा जल संचयन, जल निकासी और सीवरेज की व्यवस्था भी की गई है। परिसर में अग्निशमन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग और पौधारोपण की सुविधा भी विकसित की गई है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
गुरुग्राम मेट्रोपालिटन सिटी बस लिमिटेड करेगा डिपो का संचालन पार्किंग और चार्जिंग के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई डिपो में 120 इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग और आवाजाही के लिए 22,403 वर्ग मीटर क्षेत्र में मजबूत कंक्रीट का फर्श तैयार किया गया है।
बसों की चार्जिंग के लिए 120 मीटर लंबा कवर्ड शेड बनाया गया है। इसके साथ पांच एमवीए की विद्युत कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है।
भविष्य में डिपो की क्षमता बढ़ाने और उच्च क्षमता वाला सबस्टेशन स्थापित करने के लिए 1.04 एकड़ भूमि भी आरक्षित रखी गई है। मरम्मत और रखरखाव के लिए कार्यशाला बनाई गई बसों की मरम्मत और नियमित रखरखाव के लिए 1,030 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक कार्यशाला बनाई गई है।
इसमें तीन मेंटेनेंस बे और चार सर्विस पिट हैं। इसके अलावा 14 कमरों वाला प्रशासनिक भवन तैयार किया गया है।
इसमें लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। चालक दल के लिए पुरुष और महिला कर्मचारियों के अलग-अलग विश्राम कक्ष, कैंटीन व कार्यशाला कार्यालय की व्यवस्था की गई है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।




