आपणे पानीपत के आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार का दिन खेल और उत्साह के नाम रहा। स्कूल परिसर में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छोतरियों ने बढ़-चढ़कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में बच्चों का जोश देखने लायक था, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल गदगद हो गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले कराए गए। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के अलावा जोर आजमाइश का खेल रस्साकशी और शॉटपुट प्रतियोगिता मुख्य रूप से शामिल रहीं। मैदान में पसीना बहाते हुए नन्हे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के मैदान में भी पीछे नहीं हैं।
मुख्य अतिथि और प्रधान ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रणदीप आर्य ने की, जबकि एचसीएस अधिकारी रोहित बड़ौली बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे न सिर्फ शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है, बल्कि खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत के दम पर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मुकाम हासिल करने का शानदार मौका भी मिलता है।
स्कूल प्रधान रणदीप आर्य ने विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि खेलों से बच्चों के भीतर अनुशासन और आत्मविश्वास की मजबूत नींव डलती है। अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।




