खेल व युवा: HTET 2026 : हरियाणा में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एचटेट का शेड्यूल जारी हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से एचटेट परीक्षा का आयोजन 26 व 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
इसमें हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एचटेट की परीक्षा को लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा के लिए आवेदन हरियाणा शिक्षा बोर्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in कर सकते है।
मामले का पूरा विवरण
यह आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर, 2026 (रात्रि 23:59 बजे) तक ऑनलाइन हो सकेगी। एक लेवल के लिए 1200 व तीनों लेवल के लिए 2600 फीस पलवल डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि एचटेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जहां पर अपनी योग्यता के आधार पर एचटेट के लिए आवेदन कर सकते है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है।
इसमें एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1200 रूपये, दो लेवलों के लिए 2000 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2600 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 700 रूपये, दो लेवलों के लिए 1100 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1400 रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।
यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




