बापौली व सनौली: डीटीपी विभाग ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिवाह, जालपाड़, बापौली, बहरामपुर और कुराड़ गांवों में विकसित की जा रही नौ कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। दो जेसीबी की मदद से करीब 65 एकड़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई।
इस दौरान 10 निर्माणाधीन भवनों की डीपीसी, कच्चे सड़क नेटवर्क और प्लॉटों की निशानदेही के लिए बनाए गए ढांचों को हटाया गया। डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि कृषि भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करना नियमों का उल्लंघन है।
मामले का पूरा विवरण
विभाग ने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




