मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Haryana Weather Update: उत्तर-पश्चिम हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट

हरियाणा: Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में ठंढ से ठिठुरन बढ़ने लगी है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 03:30 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
Haryana Weather Update: उत्तर-पश्चिम हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Haryana Weather Update: उत्तर-पश्चिम हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट।
  • हरियाणा: Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
  • वहीँ आने वाले दनिन में मौसम खुश्क रहने वाला है , सुबह शाम ठंढ का असर देखने को मिल सकता है , वहीँ मौसम।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में ठंढ से ठिठुरन बढ़ने लगी है।

वहीँ आने वाले दनिन में मौसम खुश्क रहने वाला है , सुबह शाम ठंढ का असर देखने को मिल सकता है , वहीँ मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में ठंड के साथ स्माग का असर भी बढ़ने लगा है।

मामले का पूरा विवरण

राजस्थान सीमा से सटे हिसार के बालसमंद क्षेत्र में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा . करनाल में 9.5 डिग्री और हिसार शहर में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, सिरसा में 11 और रोहतक में 11.4 डिग्री रहा।

28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है।

प्रदेश में अगले कुछ दिन अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Haryana Weather Update: उत्तर-पश्चिम हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट | पानीपत लाइव - Panipat Live