हरियाणा: Jind news : जींद के खटकड़, बरसोला, जाजवान, ढांडाखेड़ी गांवों से बिजली की लाइन गुजरनी है और इन गांवों के किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को इस मामले में एडीसी प्रदीप कुमार, एएसपी अमित भाटिया, पावर ग्रिड के अधिकारी, उचाना डीएसपी, उचाना थाना प्रभारी ने 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक की।
इस दौरान अनुराग खटकड़ व लीला छापड़ा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी सदस्यों सतबीर नंबरदार, सेवा, ईश्वर फौजी, कृष्ण,अजमेर, सतीश ने बताया कि 400 केवी बिजली क्षमता की डबल सर्किट क्वाइड ट्रांसमिशन लाइन को लेकर जाजवान गांव में छह, ढांडा खेड़ी में पांच, बरसोला में 10 व खटकड़ में छह बिजली टावर लगाए जाएंगे।
मामले का पूरा विवरण
किसानों ने बताया कि सरकार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा काफी कम दे रही है। इस बात से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
किसानों का कहना है कि उनका क्षेत्र एनसीआर के अंदर आता है। उन्हें एनसीआर के अनुसार ही मुआवजा दिया जाए।
उनकी मांग है कि जो खेत फ्रंट पर हैं, उनका प्रति एकड़ सात करोड़ और उससे पीछे वाली जमीन के पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिलवाया जाए। इसके अलावा जिन खेतों के ऊपर से लाइन गुजरेगी, उन्हें भी मुआवजा राशि का 60 प्रतिशत दिया जाए।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इससे कम मुआवजा राशि उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बाद एडीसी ने कहा कि वह उनकी मांगों को कमिश्नर तक पहुंचाने का काम करेंगे।




