सोमवार, 16 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

शादी में ब्रेजा की जगह क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा: पानीपत में नेवी अफसर पर FIR; पत्नी बोली- गर्भवती होने पर घर से निकाला, गर्भपात हुआ

पानीपत शहर: पानीपत के रहने वाले नेवी अफसर और उसके परिवार पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शादी में 45 लाख रुपए खर्च किए थे।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 11:45 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
शादी में ब्रेजा की जगह क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा:  पानीपत में नेवी अफसर पर FIR; पत्नी बोली- गर्भवती होने पर घर से निकाला, गर्भपात हुआ
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • शादी में ब्रेजा की जगह क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा: पानीपत में नेवी अफसर पर FIR; पत्नी बोली- गर्भवती होने पर घर से निकाला, गर्भपात हुआ।
  • पानीपत शहर: पानीपत के रहने वाले नेवी अफसर और उसके परिवार पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का।
  • आरोप है कि पति ने ब्रेजा को बेस मॉडल बताकर क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा, जबकि ससुर ने 10 लाख रुपए कैश और।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पानीपत के रहने वाले नेवी अफसर और उसके परिवार पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शादी में 45 लाख रुपए खर्च किए थे।

आरोप है कि पति ने ब्रेजा को बेस मॉडल बताकर क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा, जबकि ससुर ने 10 लाख रुपए कैश और सास-ननद ने महंगे आभूषणों की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप है।

मामले का पूरा विवरण

मायके पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. सुताना गांव निवासी निकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को गोयला खुर्द निवासी विशाल के साथ हुई थी। विशाल भारतीय नौसेना में तैनात है और नवी मुंबई में कार्यरत है।

मायके वालों ने शादी में करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे। इसमें ढाई लाख रुपए नकद, मारुति ब्रेजा कार और सोने-चांदी के आभूषण सहित काफी सामान दिया गया था।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

ब्रेजा को बेस मॉडल बताकर क्रेटा टॉप मॉडल मांगा निकिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। पति विशाल ने ब्रेजा कार को बेस मॉडल बताते हुए क्रेटा का टॉप मॉडल देने की मांग की।

वहीं, ससुर रामपाल ने 10 लाख रुपए नकद मांगे। सास संतोष और ननद सोनिया ने हीरे का हार और अंगूठी मांगी।

सास ने अपने माता-पिता के लिए भी सोने के आभूषण मांगे। मांगें पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी।

नेवल फैमिली क्वार्टर में भी प्रताड़ित करने का आरोप शिकायत के अनुसार, 12 जून 2025 को पति विशाल उसे अपने साथ मुंबई स्थित नेवल फैमिली क्वार्टर में ले गया। निकिता का आरोप है कि वहां पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।

उसे घर के अंदर रहने के लिए मजबूर किया जाता था और पड़ोसियों से बातचीत तक नहीं करने दी जाती थी। कपड़ों को लेकर भी विवाद किया जाता था।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी। शादी के समय वह एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी।

ससुराल लौटने पर भी मारपीट, जेवर कब्जाने का आरोप निकिता के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को वह पति के साथ मुंबई से गोयला खुर्द स्थित ससुराल लौटी। यहां भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

आरोप है कि उसे भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा गया। उसके सोने-चांदी के जेवर पर ससुराल वालों ने कब्जा कर लिया।

उसने गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त भोजन और दवाइयां नहीं देने का भी आरोप लगाया। दो महीने की गर्भवती थी, तीन कपड़ों में घर से निकाला विवाहिता ने शिकायत में बताया कि 4 नवंबर 2025 को करीब दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके सुताना पहुंची।

31 दिसंबर 2025 को तबीयत बिगड़ने पर हैदराबादी अस्पताल में उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। इलाज का खर्च मायके वालों ने उठाया।

ससुरालवालों को जानकारी देने के बावजूद कोई उसका हाल जानने नहीं पहुंचा। मायके पहुंचकर भी पति पर मारपीट का आरोप निकिता ने आरोप लगाया कि 4 जनवरी 2026 को पति विशाल उसके मायके पहुंचा और वहां उसके तथा माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

उसने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मार्च 2026 में बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ।

निकिता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी होने तक उसे वापस ले जाने से इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पति विशाल, ससुर रामपाल, सास संतोष और ननद सोनिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

This website follows the DNPA Code of Ethics.।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
शादी में ब्रेजा की जगह क्रेटा का टॉप मॉडल मांगा: पानीपत में नेवी अफसर पर FIR; पत्नी बोली- गर्भवती होने पर घर से निकाला, गर्भपात हुआ | पानीपत लाइव - Panipat Live