सोमवार, 16 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सीपीसीबी के फैसले की जद में चीनी मिल,एनएफएल समेत 14 उद्योग

पानीपत शहर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा कसने से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 10:01 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सीपीसीबी के फैसले की जद में चीनी मिल,एनएफएल समेत 14 उद्योग
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सीपीसीबी के फैसले की जद में चीनी मिल,एनएफएल समेत 14 उद्योग।
  • पानीपत शहर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा।
  • इनमें एनएफएल और शुगर मिल हंै।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा कसने से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। प्रदूषण नियमों की पालना न करने और तय मानकों को ताक पर रखने वाले पानीपत के 14 उद्योगों में दो सरकारी संस्थान हैं।

इनमें एनएफएल और शुगर मिल हंै। इन पर 48 घंटे में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

मामले का पूरा विवरण

यह कार्रवाई केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश पर की गई है। प्रदूषण नियंत्रण के नियमों में राहत की मांग के लिए पानीपत के उद्यमियों ने एकजुट होकर शुक्रवार को जिला सचिवालय तक एक रोष मार्च निकाला था।

उद्यमियों के विरोध प्रदर्शन के अगले ही दिन सीपीसीबी ने दो प्रमुख सरकारी उपक्रमों सहित 14 फैक्टरियों को सील करने के आदेश दिए थे। बोर्ड ने इकाइयों के कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) रद्द करने, बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के साथ डीजी सेट को सील करने के निर्देश दिए हैं।

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने कहा कि उद्योग मंदी से जूझ रहा है और सीपीसीबी लगातार कार्रवाई कर रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सीपीसीबी के आदेश पर फैक्टि्रयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सीपीसीबी के फैसले की जद में चीनी मिल,एनएफएल समेत 14 उद्योग | पानीपत लाइव - Panipat Live