सोमवार, 16 नवंबर 2026
मतलौडापानीपत ब्रेकिंग

छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना

मतलौडा: लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन अनुष्ठान श्रद्धा के साथ संपन्न।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
16 नवंबर 2026 को 10:05 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना।
  • मतलौडा: लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही।
  • असंध रोड और गोहाना रोड रजवाहों के साथ-साथ बाबरपुर ड्रेन पर दो अलग-अलग जगहों पर विशेष छठ पूजन का आयोजन किया गया।
  • मतलौडा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

मतलौडा: लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन अनुष्ठान श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शहर में छह स्थानों समेत पूरे जिले में नौ प्रमुख स्थानों पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया।

असंध रोड और गोहाना रोड रजवाहों के साथ-साथ बाबरपुर ड्रेन पर दो अलग-अलग जगहों पर विशेष छठ पूजन का आयोजन किया गया। इस दाैरान करीब 50 हजार व्रतियों ने अपने परिवार के साथ छठ मैया को प्रार्थना की।

मामले का पूरा विवरण

पर्व के अंतिम दिन सोमवार को तड़के चार बजे से ही व्रतियों का अपने परिवारों के साथ छठ घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सिर पर पूजन सामग्री से भरी बांस की टोकरियां (दउरा) उठाए महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ घाटों की तरफ बढ़ रही थीं।

जैसे ही पूर्वी क्षितिज पर सूर्य देव की लालिमा बिखरी, व्रतधारियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई थीं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

खुद पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने असंध रोड थर्मल रजवाहे पर पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समस्त पूर्वांचल सभा के प्रधान उमा शंकर ने बताया कि इस बार पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के साथ-साथ स्थानीय निवासियों में भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

बाॅक्सव्रती महिलाओं ने अनुभव किए साझाटीडीआई फरीदपुर निवासी मेमो देवी ने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए हम हर साल यह अनुष्ठान रखते हैं। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुशीला देवी ने बताया घर से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को इस तरह जीवंत देखना दिल को छू जाता है।

असंध रोड घाट पर अर्घ्य देने पहुंचीं संगीता देवी ने बताया कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मन को असीम शांति और संतुष्टि मिलती है। बाॅक्सअगले वर्ष फिर लौटने की कामना कीसूर्योपासना के इस महापर्व के संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद वितरण का दौर चला और व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

इसके साथ ही अगले वर्ष फिर से इस महान पर्व के लौटने की कामना के साथ शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। असंध रोड स्थित घाट पर छठ पूजा करते श्रद्धालु।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की लोक कल्याण की कामना | पानीपत लाइव - Panipat Live