मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

जींद में ADC, ASP, DSP ने की किसानों की कमेटी से बात, 400 केवी बिजली लाइन पर रार

हरियाणा: Jind news : जींद के खटकड़, बरसोला, जाजवान, ढांडाखेड़ी गांवों से बिजली की लाइन गुजरनी है और इन गांवों के किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 12:46 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
जींद में ADC, ASP, DSP ने की किसानों की कमेटी से बात, 400 केवी बिजली लाइन पर रार
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • जींद में ADC, ASP, DSP ने की किसानों की कमेटी से बात, 400 केवी बिजली लाइन पर रार।
  • हरियाणा: Jind news : जींद के खटकड़, बरसोला, जाजवान, ढांडाखेड़ी गांवों से बिजली की लाइन गुजरनी है और इन।
  • इस दौरान अनुराग खटकड़ व लीला छापड़ा भी मौजूद रहे।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Jind news : जींद के खटकड़, बरसोला, जाजवान, ढांडाखेड़ी गांवों से बिजली की लाइन गुजरनी है और इन गांवों के किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को इस मामले में एडीसी प्रदीप कुमार, एएसपी अमित भाटिया, पावर ग्रिड के अधिकारी, उचाना डीएसपी, उचाना थाना प्रभारी ने 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक की।

इस दौरान अनुराग खटकड़ व लीला छापड़ा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी सदस्यों सतबीर नंबरदार, सेवा, ईश्वर फौजी, कृष्ण,अजमेर, सतीश ने बताया कि 400 केवी बिजली क्षमता की डबल सर्किट क्वाइड ट्रांसमिशन लाइन को लेकर जाजवान गांव में छह, ढांडा खेड़ी में पांच, बरसोला में 10 व खटकड़ में छह बिजली टावर लगाए जाएंगे।

मामले का पूरा विवरण

किसानों ने बताया कि सरकार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा काफी कम दे रही है। इस बात से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।

किसानों का कहना है कि उनका क्षेत्र एनसीआर के अंदर आता है। उन्हें एनसीआर के अनुसार ही मुआवजा दिया जाए।

उनकी मांग है कि जो खेत फ्रंट पर हैं, उनका प्रति एकड़ सात करोड़ और उससे पीछे वाली जमीन के पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिलवाया जाए। इसके अलावा जिन खेतों के ऊपर से लाइन गुजरेगी, उन्हें भी मुआवजा राशि का 60 प्रतिशत दिया जाए।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इससे कम मुआवजा राशि उन्हें स्वीकार नहीं है। इसके बाद एडीसी ने कहा कि वह उनकी मांगों को कमिश्नर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
जींद में ADC, ASP, DSP ने की किसानों की कमेटी से बात, 400 केवी बिजली लाइन पर रार | पानीपत लाइव - Panipat Live