समालखा: जिले में 87 फीसदी रकबे में धान की कटाई हो चुकी है। किसान गेहूं की बिजाई में जुटे हैं।
वहीं, मंडियों में धान की आवक और खरीद का भी सिलसिला जारी है। इस बार धान की आवक व खरीद मामले में समालखा मंडी सबसे आगे है।
मामले का पूरा विवरण
3,14,604 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से करीब 3,09,116 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
मिलर्स और डीलरों ने 2,91,943 मीट्रिक टन धान खरीदा है। वहीं, हैफेड ने 5,767.9 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 11,405 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मंिडयों में 1509 किस्म की धान सबसे ज्यादा पहुंची है। इसकी आवक 1 लाख 62 हजार 836 मीट्रिक टन रही।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इसके अलावा बासमती-1121 किस्म का 90 हजार 631 मीट्रिक टन, मुच्छल का 39 हजार 673 मीट्रिक टन, पीआर का 21 हजार 445.7 मीट्रिक टन और सरबती किस्म का 19.5 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा है।
वहीं, मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी का कहना है कि 1718 व 1121 किस्म की आवक हो रही है। नवंबर माह के अंतिम तक आवक होने की संभावना है।
This website follows the DNPA Code of Ethics.।




