खेल व युवा: Haryana DA Hike : हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जहां पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
जहां पर कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ जुलाई 2026 से मिलेगा और बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को जनवरी माह में जारी किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने यह डीए पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का बढ़ाया गया है।
मामले का पूरा विवरण
सरकार ने घोषणा की है कि अब एक जुलाई 2026 से 483 प्रतिशत की बजाय 497 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह बढ़ा हुआ वेतन दिसंबर माह में मिल जाएगा, लेकिन चार माह का एरियर उनको जनवरी माह में जारी किया जाएगा।
जहां पर पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि सेवानिवृत कर्मचारियों व फैमिली पेंशन को अभी डीआर को बढ़ने का इंतजार करना पड़ेगा।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ही बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी डीए बढ़ने का इंतजार करना होगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार हाल ही में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।
यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




