मंगलवार, 17 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सितांशु और हर्षित का चयन

खेल व युवा: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। शहर के दो होनहार तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 08:39 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सितांशु और हर्षित का चयन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सितांशु और हर्षित का चयन।
  • खेल व युवा: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।
  • एनवी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी सितांशु और हर्षित का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय तीरंदाजी।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। शहर के दो होनहार तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है।

एनवी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी सितांशु और हर्षित का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता असम में आयोजित की जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सितांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जबकि हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई। जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बेहद मेहनती और अनुशासित हैं।

उनकी सफलता नियमित अभ्यास, तकनीकी सुधार और एकाग्रता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी असम में होने वाली प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सितांशु और हर्षित का चयन | पानीपत लाइव - Panipat Live