शनिवार, 21 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: आंचल ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा ले बढ़ाया कॉलेज का मान

पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका आंचल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 11:01 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: आंचल ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा ले बढ़ाया कॉलेज का मान
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: आंचल ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा ले बढ़ाया कॉलेज का मान।
  • पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।
  • आंचल के कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने स्वागत किया।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका आंचल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा लेकर कॉलेज को गौरवान्वित किया और देशभर से आए युवाओं के बीच विभिन्न रचनात्मक व सामाजिक सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आंचल के कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मामले का पूरा विवरण

ऐसे आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नए नजरिए से समझने का अवसर मिलता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि आंचल हमेशा से ही सेवा कार्यों और कॉलेज की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर योगदान देती रही हैं।

उनकी कार्यशैली और अनुशासन के बल पर ही उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में जाने का अवसर मिला। उनकी यह उपलब्धि इकाई के बाकी स्वयंसेवकों को भी बेहतर करने की प्रेरणा देगी।

आंचल ने कहा कि शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से आए साथियों के साथ काम करने, टीम वर्क सीखने और भारतीय संस्कृति की विविधता को समझने का बेहतरीन मौका मिला।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: आंचल ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में हिस्सा ले बढ़ाया कॉलेज का मान | पानीपत लाइव - Panipat Live