पानीपत शहर: विकास नगर क्षेत्र से 36 वर्षीय महिला के घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों द्वारा तलाश करने के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।
विकास नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उनकी शादी एक महिला के साथ हुई थी। उनकी पत्नी 16 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं आई।
मामले का पूरा विवरण
उनका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी रोबिन ने बताया कि पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस महिला की तलाश कर रही है।




