पानीपत शहर: -18 हजार से अधिक की नकदी, लोअर, टी-शर्ट व स्वैट शर्ट ले उड़े चोरमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। असंध रोड स्थित ऑक्टेव एक्सीड स्टोर के ताले तोड़कर नकदी और कपड़े चोरी कर लिए गए।
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विकास नगर करनाल निवासी अरुण ने पुलिस को शिकायत दी है।
मामले का पूरा विवरण
वे 27 अक्तूबर की सुबह स्टोर पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर स्टोर से 18,261 रुपये नकद, लेडीज के छह लोअर, 13 टी-शर्ट, जेंट्स की छह स्वैट शर्ट और एक फूल स्लीव टी-शर्ट गायब मिली।
चोरी सामान की कीमत 39 हजार रुपये बताई है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।




