रविवार, 22 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: पहले दिन ही कई दवाएं और हैंड बेल्ट नहीं मिलीं

पानीपत शहर: अमृत फार्मेसी पर दवा का स्टॉक अधूरा, मरीजों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराने का दावा-शनिवार को पहले दिन बहुत कम मरीज अमृत फार्मेसी पर पहुंचे संवाद न्यूज।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 12:07 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: पहले दिन ही कई दवाएं और हैंड बेल्ट नहीं मिलीं
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: पहले दिन ही कई दवाएं और हैंड बेल्ट नहीं मिलीं।
  • पानीपत शहर: अमृत फार्मेसी पर दवा का स्टॉक अधूरा, मरीजों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराने का दावा-शनिवार को।
  • स्थिति यह रही कि अस्पताल की नियमित फार्मेसी, जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी तीनों जगह हाथ में मोच आने।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: अमृत फार्मेसी पर दवा का स्टॉक अधूरा, मरीजों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराने का दावा-शनिवार को पहले दिन बहुत कम मरीज अमृत फार्मेसी पर पहुंचे संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया, लेकिन फार्मेसी पर अभी तक दवाओं का स्टॉक अधूरा है।

स्थिति यह रही कि अस्पताल की नियमित फार्मेसी, जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी तीनों जगह हाथ में मोच आने पर इस्तेमाल होने वाली हैंड बेल्ट तक उपलब्ध नहीं थी। अमृत फार्मेसी पर शनिवार को पहले दिन ही मरीजों को कई जरूरी दवाएं नहीं मिलीं।

मामले का पूरा विवरण

ऐसे में उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ीं। यहां आयुष चौधरी, ललित कुमार और रमन तीन फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है।

फार्मेसी का समय सुबह आठ से शाम आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। फार्मासिस्ट ललित कुमार ने बताया कि अमृत फार्मेसी पर अल्का सिरप 70 रुपये में उपलब्ध है, जबकि निजी मेडिकल स्टोर पर इसकी कीमत 85 रुपये है।

इसी तरह ओमेप्राजोल यहां 45 रुपये में मिल रही है, जबकि बाहर इसकी कीमत करीब 65 रुपये है। हालांकि, शनिवार को कई दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को तीनों फार्मेसी के चक्कर लगाने के बाद भी बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ीं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

जोड़ों के दर्द की दवा भी नहीं मिलीहरि नगर निवासी अंजली ने बताया कि उनके हाथ में मोच आने के साथ जोड़ों में दर्द है। चिकित्सक ने तीन प्रकार की दवाएं और हैंड बेल्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

जन औषधि केंद्र पर उन्हें केवल दो प्रकार की दवाएं मिलीं। बाकी दवाएं और हैंड बेल्ट अमृत फार्मेसी पर भी उपलब्ध नहीं थीं।

ऐसे में उन्हें मजबूरी में निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ा। फार्मासिस्ट आयुष चौधरी ने बताया कि मरीजों की मांग के अनुसार दवाओं का स्टॉक बढ़ाया जाएगा।

जिन दवाओं की मांग है और वे फार्मेसी में उपलब्ध नहीं हैं, उनकी आपूर्ति के लिए मांग भेजी जाएगी। जल्द ही सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मरीजों की मांग के अनुसार दवाओं का स्टॉक बढ़ाया जाएगा। फार्मासिस्ट मरीजों की जरूरत के अनुसार दवाओं की सूची तैयार कर रहे हैं।

जल्द ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: पहले दिन ही कई दवाएं और हैंड बेल्ट नहीं मिलीं | पानीपत लाइव - Panipat Live